.'पूरे दिन मजदूरी करता, पैसा घर भेजता...' गुलाम हैदर ने बताया सीमा को कितनी रकम भेजी, सुनाई दर्दभरी कहानी
'पूरे दिन मजदूरी करता, पैसा घर भेजता...' गुलाम हैदर ने बताया सीमा को कितनी रकम भेजी, सुनाई दर्दभरी कहानी
अपने चार बच्चों के साथ भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने कहा कि वो सारा दिन सऊदी अरब में मजदूरी करके परिवार को पाल रहा था. अब उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई
सीमा हैदर को सऊदी से पहला पति भेजता था पैसे (तस्वीर- सोशल मीडियाT
सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने एक इंटरव्यू में अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई है. उसने कहा कि वो 2019 से सऊदी अरब में है. पहले पाकिस्तान में रिक्शा चलाया करता था. इससे भी गरीबी दूर नहीं हो रही थी, तो सऊदी आने का फैसला लेना पड़ा. उसने कहा कि वो यहां मजदूरी करके पैसे कमाता है और वो पैसा सीमा को भेज दिया करता था.
बताया कितना पैसा भेजता था
उसने बताया कि पहले वो 45 हजार से 50 हजार रुपये महीने का भेजा करता था. बाद में उसकी कमाई अच्छी हुई. उसने फिर सीमा को 80 हजार रुपये हर महीना भेजना शुरू कर दिया. उसने पैसा जमा करके 13.5 लाख रुपये का घर भी कराची में खरीदा. इसी घर को बेचकर सीमा सचिन के पास आई है. इस घर में परिवार शिफ्ट नहीं हुआ था. सीमा ने हैदर से कहा था कि वो घर सजाएगी, ठीक से मरम्मत कराएगी तभी यहां आएगी.
.jpeg)


Comments
Post a Comment